आडवाणी ने पश्चिम बंगाल में फिर मंदिर मुद्दे को उछाला

आडवाणी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, "जय श्रीराम का नारा तभी सार्थक होगा, जब हम अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर लेंगे।"

उन्होंने कहा, "गठबंधन सरकार की अपनी सीमाएं होती हैं। यदि हम सत्ता में आए तो हम गठबंधन को इसके लिए विश्वास में लेंगे। लेकिन एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब हिंदू और मुसलमान एक साथ कहेंगे कि राम मंदिर हर हाल में बनना चाहिए।"

वामपंथी पार्टियों और केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आडवाणी ने कहा, "कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच वर्ष 2004 में हुआ गठबंधन पूरी तरह अवसरवादी था। यह इस नकारात्मक सोच के साथ हुआ था कि भाजपा को किसी भी हाल में सत्ता से बाहर रखा जाए।"

आडवाणी ने कहा, "आज कांग्रेस और माकपा दोनों अवसरवाद का खामियाजा भुगत रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+