जरदारी ने कहा, परमाणु हथियार सुरक्षित
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने कट्टरपंथियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और जब तक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। गुरुवार को सीनेट के विदेश मामलों की समिति के साथ बैठक के बाद जरदारी ने संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी दी।
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पिछले दो महीने से अमेरिकी अधिकारी लगातार बयान देते रहे हैं कि पाकिस्तान सरकार को तालिबान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है और अमेरिका हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है।
सीनेट के विदेश मामलों की समिति के साथ बैठक में जरदारी के अलावा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications