चुनाव आयोग की जांच की राजग ने की कड़ी आलोचना

जद (यु) तथा भाजपा द्वारा शुक्रवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जद (यु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने आयोग द्वारा इस जांच को राजनीतिक दबाव में उठाया गया कदम बताया।

दोनों नेताओं ने कहा कि छह संसदीय सीटों में पांच संसदीय सीटों पर 16 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस क्रम में जो शिकायत चुनाव आयोग को मिली थी उसकी जांच भी हो गई थी, फिर यह नए सिरे से जांच होना संदेह उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि इस जांच की सूचना भी किसी राजनीतिक दलों को नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बेवजह जांच करने पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के छह संसदीय सीटों पर हुए मतदान में कथित गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग की छह सदस्यीय टीम शुक्रवार को पटना पहुंची। दो दिवसीय बिहार दौरे में पहुंची उक्त टीम छह संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर मिली शिकायतों की जांच करेगी।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में मनीष नंदन, सारण संसदीय क्षेत्र में ज़े माथुर जाकर शिकायतों की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त अनिता कंवल जमुई संसदीय क्षेत्र में, ललित महंथ जहानाबाद में, आऱ आऱ रश्मि औरंगाबाद में तथा घनश्याम मुंगेर संसदीय क्षेत्र में जाकर मिले शिकायतों की जांच करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+