चुनाव आयोग की टीम शिकायतों की जांच करने पटना पहुंची
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में मनीष नंदन और सारण संसदीय क्षेत्र में ज़े माथुर जाकर शिकायतों की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त अनिता कंवल जमुई संसदीय क्षेत्र में, ललित महंथ जहानाबाद में, आऱ आऱ रश्मि औरंगाबाद में तथा घनश्याम मुंगेर संसदीय क्षेत्र में जाकर मिली शिकायतों की जांच करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुंगेर संसदीय क्षेत्र को छोड़कर गड़बड़ी की शिकायतों वाले सभी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 अप्रैल को तथा मुंगेर में तीसरे चरण में 30 अप्रैल को मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications