निशस्त्रीकरण वार्ता पर प्रगति कर रहे हैं अमेरिका और रूस
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को मुलाकात की। हिलेरी ओर लावरोव ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि परस्पर वार्ता में शस्त्र नियंत्रण संधि बड़ी प्राथमिकता होगी और जार्जिया सहित सभी अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे इस वार्ता में बाधक नहीं बनेंगे।
हिलेरी ने कहा, "शस्त्र नियंत्रण और निशस्त्रीकरण पर हमारे संबंध वैश्विक चिंताओं के मद्देनजर हैं और यह मसला बातचीत की सूची में सबसे ऊपर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications