तीसरे मोर्चे की सरकार के गठन में पटनायक की भूमिका महत्वपूर्ण : करात (लीड-1)
पटनायक से करीब 90 मिनट की चर्चा के बाद करात ने संवाददाताओं से कहा कि उनका आकलन है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा और गैर कांग्रेसी धर्मनिरपेक्ष दल नई सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन हासिल कर लेंगे।
उन्होंने कहा,"सरकार बनाने के लिए तीसरा मोर्चा गंभीर दावेदारी पेश करेगा। मुझे आशा है कि गैर कांग्रेसी धर्मनिरपेक्ष दल हमारे साथ आएंगे।"
उन्होंने कहा कि केंद्र में नई सरकार के गठन में नवीन पटनायक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
करात ने कहा कि वह पटनायक के साथ गठबंधन के मामले पर चर्चा के लिए आए हैं। सभी गैर कांग्रेसी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने का काम चुनाव के बाद होगा। इस मामले में सभी गैर कांग्रेसी धर्मनिरपेक्ष दलों से चर्चा हो रही है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कई गैर कांग्रेसी, गैर भाजपाई दलों से चर्चा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications