मतदान बाद थकान मिटाने में जुटे दिल्ली के उम्मीदवार

नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन अपने परिवार और मित्रों के साथ क्रिकेट खेल कर समय बिता रहे हैं। सप्ताहांत में शहर से बाहर कहीं यात्रा पर जाने की भी उनकी योजना है।

माकन ने आईएएनएस को बताया, " प्रचार की व्यस्तता बीत जाने के बाद अब मैं आराम कर रहा हूं और अपने परिवार के साथ तीन दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जा रहा हूं।"

ठीक इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार विजय गोयल तबला बजा कर अपना दिन बिता रहे हैं। गोयल के एक करीबी सहयोगी ने कहा, "विजय गोयल तबला और पियानो बजाना पसंद करते हैं और इन पर उनका अच्छा अभ्यास है। एक लंबे समय बाद आज उन्हें तबले के साथ अभ्यास करने और आराम करने का मौका मिला है।"

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है, "मैं घर पर आराम कर रहा हूं। मैं अखबार और पत्रिकाएं पढ़ रहा हूं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं।"

उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार कृष्णा तीरथ भी कहती हैं कि वह घर पर आराम कर रही हैं।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान ने कहा हैं, "आज के लिए मेरे पास कोई योजना नहीं है। हाल में मेरे भाई की मौत हो गई थी, लिहाजा हम घर पर होने वाले कुछ कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे।"

चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता शुक्रवार को अपराह्न् में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर रहे हैं।

उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जे.पी.अग्रवाल भी पार्टी के काम में फिर से जुट गए हैं। उनका कहना है कि राजनेताओं के लिए कभी छुट्टी नहीं होती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+