पाकिस्तान में 10 लाख लोगों का विस्थापन : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 150,000 से 200,000 लोग ताजा हिंसा से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। अन्य 300,000 लाख लोग पलायन की तैयारी में हैं।
पिछले वर्ष अगस्त महीने में उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत के कबायली इलाकों में लड़ाई शुरू होने के बाद इलाके से 550,000 लोग पलायन कर गए थे। वे सब आज तक इलाके में वापस नहीं लौटे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के प्रवक्ता रॉन रेडमंड ने जेनेवा में कहा है, "शरणार्थियों के नए समूह के आगमन के कारण संसाधनों पर भारी अतिरिक्त दबाव होगा।"
रेडमंड ने कहा है, "इलाके में उपस्थित उनके दल ने खबर दी है कि स्वात और बुनेर इलाकों के बाहर जाने वाली सड़कें यातायात से पूरी तरह जाम हैं, क्योंकि लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। उनमें से तमाम के पास अपने कपड़ों को छोड़ कर कुछ भी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications