रामपुर में अबू आजमी के समर्थकों पर हमला

अबू आजमी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वह रामपुर में पार्टी के एक नेता रशीद मुजद्दी से मिलने गए थे, तभी आजम खान के आदमियों ने उनके समर्थकों पर हमला कर मारपीट की, जिसमें उनके दो समर्थक घायल हो गए।

जिले के पुलिस अधीक्षक ज्योति नारायण ने संवाददाताओं से कहा कि अबू आजमी की शिकायत पर पुलिस ने गंज थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सपा ने पार्टी के बागी नेता आजम खान के मुकाबले के लिए अबू आजमी को रामपुर में प्रचार के लिए उतारा है।

आजम खान पर कार्रवाई की मांग करते हुए आजमी ने कहा कि यह हमला उन्होंने ही साजिश के तहत करवाया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+