जम्मू में सेना द्वारा नागरिक की हत्या के मामले की जांच के आदेश
पुलिस के अनुसार डोडा के छलोटा गांव के निवासियों ने शिकायत की है कि सेना ने आतंकवादियों पर घात लगाने के दौरान मुहम्मद सादिक नामक एक नागरिक की हत्या कर दी।
डोडा के विधायक अब्दुल वाजिद वानी ने आईएएनएस को बताया कि सादिक डोडा से अपना इलाज कराकर देर रात घर लौट रहा था तभी सेना ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
नागरिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने डोडा के अतिरिक्त उप कमिश्नर को जांच का आदेश दिया है।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि सादिक आतंकवादियों और सेना के बीच जारी गोलीबारी की जद में आ गया था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ रात 11.45 बजे आरंभ हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications