हम चरमपंथ को काबू में कर सकते हैं,
वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उनका देश अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद को समाप्त करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कानी द्वारा जरदारी के सम्मान में गुरुवार को दिए गए रात्रि भोज में पाकिस्तानी राष्ट्रपति द्वारा दिए गए बयान के हवाले से समाचार एजेंसी एपीपी ने लिखा है, "मैं पाकिस्तान की जनता की ओर से दुनिया को भरोसा दिला सकता हूं कि हम आतंकवाद को समाप्त करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हमारी बस मदद कीजिए।"
जरदारी ने कहा है, "हमें सक्षम बनाइए ताकि हम अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए अपने साझे दुश्मन को परास्त कर सकते हैं।"
जरदारी ने इसके पहले गुरुवार को कहा था कि प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी द्वारा पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में तालिबान के खिलाफ घोषित सैन्य अभियान, इलाके में सामान्य स्थिति बहाल होने तक जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications