अमर सिंह ने फिर दी पार्टी छोड़ने की धमकी

उत्तर प्रदेश के रामपुर में अमर सिंह ने एक जनसभा में कहा कि आजम खान लगातार उनके बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक इसलिए चुप थे क्योंकि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के उन्हें आजम के खिलाफ कुछ भी बोलने के मना किया था, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर पहुंच गया है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, "अब पानी सिर के ऊपर पहुंच गया है। मैं मुलायमसिंह जी की भी बात नहीं मानूंगा और ईंट का जवाब पत्थर से दूंगा।"

अमर सिंह ने अपरोक्ष रूप से मुलायम सिंह को धमकी दी कि चुनाव की समाप्ति के दिन यानी 13 मई को मैं अपनी भलाई के लिए कोई निर्णय लूंगा। अमर सिंह के ताजा तेवर से साफ हो गया है पार्टी में दरार पड़ चुकी है और अब मुलायम को आजम या अमर दोनों में से एक को चुनना होगा।

अमर सिंह और आजम खान के बीच विवाद का मुद्दा बनी है उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट, जहां से अमर सिंह फिल्मी हस्ती जयाप्रदा को चुनाव लड़ा रहे हैं। आजम खान जयाप्रदा को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं।

अब जयाप्रदा को अपने विरोधियों से कम और अपनी ही पार्टी के आजम खान के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जयाप्रदा, अमर सिंह की करीबियों में गिनी जाती हैं। लिहाजा मुलायम की मनाही के बावजूद अमर सिंह रामपुर जा पहुंचे और सिर्फ पहुंचे ही नहीं बल्कि आजम खान को जमकर भला बुरा कहा और अपनी भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा ,"मुझ्झे पूरा विश्वास था कि सभा में मुझे अपमानित करवाने के लिए आजम अपने गुंडों से मेरे ऊपर जूता फिंकवाएंगे। अगर आजम के गुंडे जूता फेंकते तो मैं उस कीमती उपहार को बहुत संभाल कर रखता और बाद में उसे म्यूजियम में रखवाता।"

मुलायम के मना करने के बावजूद अमर सिंह ने आजम खान को जमकर भला बुरा कहा और जमकर भड़ास निकाली। अमर के तेवर से यह साफ हो गया कि पार्टी में दरार पड़ चुकी है। और अब मुलायम को आजम या अमर दोनों में एक को चुनना होगा।

हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह मुलायम सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। उधर आजम खान ने शुक्रवार को साफ किया के उन्होंने अमर सिंह के बारे में कुछ नहीं कहा है। अमर सिंह मशहूर होने के लिए ऐसा कह रहे हैं। आजम ने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक हत्या तो पहले ही कर दी गई है अब उनकी हत्या करने की साजिश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+