ब्रिटिश हिंदू खुली खुले में अंतिम संस्कार के मुकदमे में पराजित
उत्तर पूर्वी इंग्लैंड के न्यूकैसल के निवासी एक आध्यात्मिक गुरु देवेंद्र घई (70 वर्ष) ने वर्ष 2006 में खुले शमशान में अंतिम संस्कार पर शहर परिषद के लगाए प्रतिबंध को चुनौती दी थी।
उन्होंने अपने मामले को मानव अधिकारों के यूरोपीय कन्वेंशन के अनुच्छेद नौ के तहत पेश किया था, जो धार्मिक अधिकारों का संरक्षण करता है। घई ने कहा कि खुले में अंतिम संस्कार एक 'अच्छी मौत' के लिए आवश्यक है।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रॉस क्रंसटन ने प्रतिबंध को जायज ठहराते हुए कहा कि इस संवेदनशील और कठिन विषय पर न्यायालय निर्वाचित प्रतिनिधियों के फैसले का सम्मान करता है।
न्यायाधीशों ने कानून मंत्री जैक स्ट्रा की इस बात का भी उल्लेख किया कि खुले में अंतिम संस्कार से लोग परेशान हो सकते हैं कि अभी भी इस तरीके से शव जलाए जाते हैं।
एक एंग्लो-एशियन मैत्री समाज के संस्थापक घई को मामले को अपीलीय न्यायालय में ले जाने की अनुमति दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications