गुजरात मैरीन पुलिस को मिला पहला 'इंटरसेप्टर सिक्योरिटी वेसेल'
समुद्रीय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि 12 टन वजन वाले इस बुलेट प्रूफ जल यान पर 2.5 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसे पहले ग्रीस से गोवा लाया गया। इस जल यान को अब एक ट्रक ट्रेलर पर लादा गया है और सड़क मार्ग से उसे गुजरात लाया जा रहा है। इसके बुधवार तक मुंधरा में पहुंच जाने की संभावना है। वहां उसे गुजरात के तटीय जल में औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा।
प्रति घंटे 39 समुद्री मील की रफ्तार से चलने वाले इस अत्याधुनिक जल यान में जेट प्रणोदन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो जलयान में नीचे लगे एक इंजिन से संचालित होगी। जबकि सामान्य जल यान में प्रणोदक के साथ ऊपर एक मोटर लगी रहती है जो उसे गति प्रदान करती है।
इस जल यान में चालक दल के 20 सदस्य सवार हो सकते हैं और उसमें हल्की मशीनगन और अत्याधुनिक हथियारों को तैनात किए जाने की सुविधा है।
इंडो-एशियन न्यज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications