नीतीश कुमार राजग के साथ हैं : आडवाणी

चेन्नई से कोलकत्ता जाते वक्त कुछ देर के लिए भोपाल में रुके आडवाणी ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा नतीजे राजग के पक्ष में होंगे। राजग सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरेगा। बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस और वामपंथी दलों की ओर से की जा रही बयानबाजी के सवाल पर आडवाणी ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि नीतीश कुमार राजग के साथ है और उनको लेकर जो बयानबाजी की जा रही है वह आधारहीन है।

आडवाणी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान से पहले राजग लुधियाना में एक महारैली करके अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेगा। इस रैली में राजग के तमाम घटक दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई अन्य दल भी राजग से आकर जुडें़गे।

आडवाणी देश के लगभग हर हिस्से में पार्टी के प्रचार के लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के दौरान उन्होंने अब तक 127 सभाएं ली है। आडवाणी लगभग दो घंटे भोपाल में रुके और एक होटल में दोपहर का भोजन करने के अलावा विश्राम भी किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+