एयर डेक्कन के संस्थापक गोपीनाथ शुरू करेंगे कार्गो सेवा
उन्होंने कहा कि इस सेवा के तहत माल ढुलाई में कंपनी के हवाई बेड़े के जहाज इस्तेमाल किए जाएंगे।
आगामी 27 मई को शुरू होने जा रही 'डेक्कन 360' नामक इस माल ढुलाई सेवा में एक ए 310 विमान शामिल किया गया है जबकि अगले महीने इसमें दो और विमान जोड़े जाएंगे।
गोपीनाथ ने यहां संवाददाताओं से बताया, "हम एक ए 310 विमान के साथ सेवा शुरू कर रहे हैं। अगले महीने तक इसमें दो और विमान तथा बाद में तीन एटीआर (छोटे स्थानीय परिवहन में काम आने वाले विमान) शामिल किए जाएंगे।"
पहले चरण में यह कार्गो सेवा दिल्ली-चेन्नई-हांगकांग-दुबई मार्ग पर काम शुरू करेगी। यह मुख्यत: आटो, टेक्सटाइल, दवा, मशीनरी और भारी उपकरणों की ढुलाई पर ध्यान केंद्रित करेगी।
किंगफिशर और डेक्कन के विलय के बाद गोपीनाथ के पास कंपनी के आठ फीसदी शेयर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications