चोरी किए गए रिकार्ड लौटाने के लिए हैकर ने मांगे 1 करोड़ डॉलर
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से बताया कि संघीय जांच ब्युरो (एफबीआई) और राज्य के अधिकारियों ने भी घटना की जांच करने की पुष्टि की है।
करीब एक सप्ताह पूर्व किसी हैकर ने वर्जीनिया डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर कब्जा जमा लिया था। इस वेबसाइट पर लोगों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े व नियंत्रण में बिकने वाली दवाओं का ब्योरा था। हैकर ने साइट को बंद कर दिया और उसने धमकी दी कि अगर उसे पैसा नहीं दिया गया तो वह ये आंकड़े ऊंची बोली लगाने वाले किसी व्यक्ति को बेच देगा।
वर्जीनिया के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ प्रोफेशंस की निदेशक सांद्रा व्हाइटली ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया हालांकि उन्होंने माना कि सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार से सभी सिस्टम बंद कर दिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications