ब्रिटेन में सम्मानित होगा अनाथ भारती किशोर
दिल्ली बाल कल्याण आवास परिषद 'पालना' के बाहर टोकरी में पाया गया चार दिन का अनाथ बच्चा जिसे अली मैकुलम नाम मिला, अब अनाथों के लिए कोष एकत्र करने के लिए सम्मानित हो रहा है।
अली को ब्रिटेन के स्वीन्डन कस्बे के नील और कैसर मैकुलम दंपत्ति ने अपनाया।
अली ने बताया कि अनाथों के लिए कोष एकत्र करने का उसका अभियान वर्ष 2006 में आरंभ हुआ जब उसने भारत की यात्रा की। पालना के कर्मचारियों ने कहा कि बच्चों की अच्छी देखभाल के लिए उन्हें हमेशा पैसों की जरूरत होती है।
अली ने पिछले तीन वर्षो में 3,000 पाउंड की रकम अनाथों के लिए जुटाई है, जो पालना को भेजी गई।
कस्बे के अधिकारियों ने कहा कि स्वीनडन के मेयर स्टीव वाकफील्ड 14 मई को अली को सम्मानित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications