चान-होम तूफान से फिलीपीन्स में 18 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नेशनल डिसास्टर कोआर्डिनेटिंग काउंसिल (एनडीसीसी) की ओर से कहा गया है कि इफुगाओ और जैमबैल्स जैसे उत्तरी प्रांतों में जमीन खिसकने की घटनाओं में छह व्यक्ति लापता है और 10 घायल हो गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि इफुगाओ प्रांत में जमीन खिसकने के कारण 10 व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि बैटन, बैटनगैस और पैनगैसिनन प्रांतों में पांच लोग बाढ़ में डूब गए हैं।

एनडीसीसी की ओर से कहा गया है कि ओलोंगैपो शहर में एक व्यक्ति दिल का दौरा पड़ने से मौत के मुंह में समा गया। जबकि एक 84 वर्षीय महिला तेज तूफान की गिरफ्त में आ गई और उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

पैनगैसिनन प्रांत में एक 23 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर लोहे की चादर गिरने से उसकी मौत हो गई।

चान-होम नामक यह तूफान उत्तरी प्रांत पैनगैसिनन में गुरुवार को आया था। तूफान की अधिकतम रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि उसके झोंके की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि चान-होम तूफान लगातार कमजोर हो रहा है, क्योंकि यह देश से आगे बढ़ चुका है। इसकी रफ्तार में अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की कमी आ गई है, जबकि इसके झोंके में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद है कि तूफान रविवार तक राज्य से पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+