मई के अंत तक ब्याज दरों की समीक्षा कर सकता है एसबीआई
भट्ट ने बैंक के आवक विप्रेषण प्रभाग के उद्घाटन के ऐन पहले संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमारे जमा में तेजी से इजाफा हो रहा है और मांग से कहीं ज्यादा आपूर्ति हो रही है।"
उन्होंने कहा कि जमा दरों में और कमी किए जाने के बारे में विचार किया जाएगा।
भट्ट ने कहा, "जमा के क्षेत्र में हमारी बाजार हिस्सेदारी किसी भी दूसरे बैंक की तुलना में अधिक रही है और वर्तमान में रोजाना 20 करोड़ डॉलर की रकम आ रही है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक अपनी मुख्य ऋण दर (पीएलआर) में कटौती कर सकता है? भट्ट ने कहा कि एसबीआई की दरें बाजार में सबसे कम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्याज दरों में और कमी संभव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications