उत्तरप्रदेश में पांचवें चरण के लिए धुआंधार प्रचार जारी

पांचवें चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, नगीना, आंवला, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, खीरी, बदायूं, संभल, धौरहरा, अमरोहा और बिजनौर सीटों पर मतदान होना है।

11 मई की शाम को चुनाव प्रचार थमने के पहले सभी दल धुआंधार प्रचार करने में लगे हैं। 10 मई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बिजनौर में कांग्रेस की एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 9 मई को बदायूं और रामपुर में जनसभाएं कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी गत 7 मई को मुरादाबाद, बरेली, धौरहरा में रैलियां कर चुके हैं।

इन नेताओं के अलावा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ-साथ नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जैसे नेता भी प्रचार कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की तरफ से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, कलराज मिश्रा, स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी और हेमामालिनी ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। ये सभी नेता आगामी चार दिनों तक इन चौदह सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे। जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी शुक्रवार से प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और मध्यप्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आखिरी चरण में चुनाव प्रचार करेंगे।

पिछले चुनाव में पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाली बहुजन समाज पार्टी(बसपा) इस बार पूरा दम लगा रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने प्रचार की कमान खुद संभाल रखी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से अध्यक्ष मुलायम सिंह के साथ-साथ अमर सिंह और संजय दत्त धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। इसी चरण में रामपुर में भी चुनाव हो रहा है जहां सपा प्रत्याशी जयप्रदा को अपने विरोधियों के साथ-साथ पार्टी के बागी नेता आजम खान से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। आजम की काट के लिए सपा ने महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी को चुनाव प्रचार में उतारा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+