असम में आतंकियों ने 1 को गोली मारी, 50 घर जलाए
पुलिस के अनुसार भारी हथियारों के साथ लगभग 10 से 15 आतंकियों के एक समूह ने असम के उत्तरी कछार हिल्स जिले के जोराई गांव में हमला बोला।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि जनजातीय गांव में घुसने के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर ग्रामीण गांव से भाग खड़े हुए। उसके बाद उन्होंने 50 घरों को आग के हवाले कर दिया। गोलीबारी में एक ग्रामीण घायल हो गया।
हमले के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने कहा है, "हमें अभी इस बात का पता करना है कि गांव में किस आतंकी समूह ने हमला किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications