पश्चिम बंगाल सचिवालय में मिले नक्सली पर्चे
ये पर्चे राइटर्स बिल्डिंग के प्रथम तल पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बगल में सर्वोच्च सुरक्षा जोन में स्थित प्रेस कार्नर में बिखरे हुए पाए गए।
ये पर्चे माओवादी प्रवक्ता गौर चक्रबर्ती के नाम से जारी किए गए हैं। पर्चे में उन 12 नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित हैं, जो देश के विभिन्न जेलों में बंद हैं। पर्चे में उन्हें तत्काल राजनीतिक बंदी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है।
पच्रे पाए जाने के बाद राज्य के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने एक आपात बैठक बुलाई और इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की कि आखिर ये पर्चे सर्वोच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कैसे आ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications