सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गिरकर बंद हुए बाजार (राउंडअप)
सेंसेक्स में पूंजीगत वस्तुओं को छोड़कर सभी सेक्टरों ने नकारात्मक कारोबार किया। बैंकिंग, धातु, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और रियल्टी सेक्टरों के शेयर सूचकांकों में सर्वाधिक गिरावट आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले के 23.97 अंकों की गिरावट के साथ 12,092.97 पर खुला।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 240.51 अंक यानी 1.98 फीसदी गिरकर 11,876.43 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने शुक्रवार को 11,765.06 के निचले और 12,180.07 के ऊपरी स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हल्की गिरावट आई। मिडकैप सूचकांक जहां 6.52 अंकों की गिरावट के साथ 3,770.42 पर रहा वहीं स्मालकैप सूचकांक 13.66 अंकों की गिरावट के साथ 4,277.26 पर रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.10 अंकों की गिरावट के साथ 3,681.80 के स्तर पर खुला।
निफ्टी कारोबार के अंत में 63.20 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 3,620.70 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 3,582.85 के निचले और 3,711.25 के ऊपरी स्तर पर गया।
बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान जयप्रकाश एसोसिएट्स, लार्सन एंड टूब्रो तथा ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि विप्रो लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंफ्रा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में दिन के कारोबार के दौरान 1,266 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि इतनी ही कंपनियों के शेयरों में तेजी भी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications