241 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले के 23.97 अंकों की गिरावट के साथ 12,092.97 पर खुला।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 240.51 अंक यानी 1.98 फीसदी गिरकर 11,876.43 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.10 अंकों की गिरावट के साथ 3,681.80 के स्तर पर खुला।
निफ्टी कारोबार के अंत में 63.20 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 3,620.70 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में दिन के कारोबार के दौरान 1,266 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि इतनी ही कंपनियों के शेयरों में तेजी भी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications