'सरकार के गठन पर तीसरा मोर्चा गंभीर'

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने यह बात उड़ीसा के मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कही।
खंडित सरकार देगी कांग्रेस
करात ने शुक्रवार को यहां उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की। पटनायक के साथ साझा पत्रकार वार्ता में करात ने कहा, "हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस सरकार के गठन की दिशा में काम करेंगे।"
माकपा महासचिव ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में खंडित जनादेश होगा। उन्होंने कहा, "सरकार के गठन के लिए तीसरा मोर्चा गंभीर प्रयास करने की तैयारी में है। मुझे उम्मीद है कि धर्मनिरपेक्ष गैरकांग्रेस दल हमारे साथ आएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications