अस्पताल में झाड़ू लगायेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर!

यह अनोखी सजा पाने वाला युवक है एम. दिनेश कुमार (21 वर्ष) जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। गुरुवार को न्यायमूर्ति बी. चंद्रकुमार ने दिनेश को यह सजा उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते समय दी।
रोज एक घंटा झाड़ू लगाने का आदेश
न्यायधीश ने दिनेश को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने और यहां के गांधी अस्पताल में एक महीने तक रोज एक घंटा झाड़ू लगाने का आदेश दिया। उससे कहा गया है कि वह एक घंटे का समय अपनी सुविधा अनुसार तय कर ले।
दरअसल, 21 मार्च को दिनेश अपने दोस्त बलरंगसाई के साथ मोटरसाकिल पर सवार होकर मलकाजगिरी के गौतमनगर इलाके में जा रहा था। इसी दौरान वह और इसके दोस्त ने दो युवतियों को परेशान किया। इस घटना के बाद दिनेश वहां से भाग निकला जबकि उसके दोस्त की पिटाई हुई। इसी मामले में जमानत की गुहार लगाते हुए दिनेश उच्च न्यायालय की शरण में पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications