कांग्रेस का अपमान कर रही है राजद और लोजपा : मोइली
मोइली ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "हमें और क्रोधित होना चाहिए। हमने उनके साथ कभी गलत नहीं किया। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की गलती है। उन्होंने हमें केवल दो सीटें दी।"
लालू और पासवान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के उस वक्तव्य से खफा दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी। इस सप्ताह मंगलवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने बिहार में विकास कार्यो के लिए नीतीश कुमार की प्रशंसा की थी।
मोइली ने कहा, "बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में से दोनों दलों ने हमारे लिए केवल दो सीटें छोड़ी। कांग्रेस जैसा राष्ट्रीय दल इस प्रकार का अपमान सहन नहीं कर सकता है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications