मुद्रास्फीति की दर में तीसरे सप्ताह भी वृद्धि (लीड-2)
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित यह दर गत 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 0.57 फीसदी थी।
तीन प्रमुख कमोडिटी समूहों में विनिर्मित वस्तुओं का सूचकांक 0.3 फीसदी और प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़ा जबकि ईंधन, बिजली, ऊर्जा और स्नेहकों का सूचकांक पिछले सप्ताह के स्तर 323 (अस्थाई) पर अपरिवर्तित रहा।
अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक गत 18 से 25 अप्रैल के सप्ताह के दौरान थोकमूल्य सूचकांक में 0.2 फीसदी की तेजी आई और यह 230.2 से बढ़कर 230.7 पर पहुंच गया।
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के वाणिज्य विभाग के प्रमुख श्रीराम खन्ना ने अनुमान जताया कि मुद्रास्फीति की दर में लगातार इजाफा जारी रहेगा और अक्टूबर के अंत तक यह दर पांच फीसदी का आंकड़ा पार कर जाएगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह चार फीसदी के आासपास स्थिर रहेगी।
नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) में परियोजना प्रभारी दलीप कुमार ने कहा कि अर्थव्यवस्था बहुत धीमी गति से विकास कर रही है लेकिन अगले एक-दो महीनों में मांग बढ़ने से आर्थिक विकास पटरी पर लौट आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications