फिलीपींस में तूफान में 10 मरे
मनीला, 8 मई (आईएएनएस)। फिलीपींस के उत्तरी पेंगासिनान प्रांत में आए तूफान में कम से कम 10 लोग मारे गए और इतने ही घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपदा समन्वय परिषद के हवाले से जानकारी दी है कि के अनुसार गुरुवार रात चान-होम तूफान की वजह से कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।
परिषद के अनुसार तूफान कमजोर पड़कर शुक्रवार को देश से आगे बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications