संप्रंग के साथ है राजद, लोजपा: पासवान

दिल्ली में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में शरीक नहीं होने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता में बैठक पहले से तय होने के कारण इस समय हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। पासवान इन अटकलों का जवाब दे रहे थे कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा संवाददाता सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल युनाइटेड के नेता नीतीश कुमार की तारीफ किए जाने से वह नाखुश हैं।
कैबिनेट में कोई एजेंडा नहीं था
पासवान ने कहा कि कोलकाता और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हैं। उन्होंने कहा, "इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में मेरे मंत्रालय का कोई एजेंडा भी नहीं था।" उन्होंने कहा, "राहुलजी की बात अभिप्राय कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। मैं संप्रग के साथ हूं। लोजपा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संप्रग के साथ है और हम सभी संप्रग के साथ रहेंगे।"
उन्होंने कहा सच्चाई यह है कि नीतीश भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ थे। बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद तथा लोजपा में संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं और उस पर नीतीश के बारे में राहुल की टिप्पणी ने इसमें और इजाफा कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications