कांग्रेस ने धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की
कांग्रेस प्रवक्ता रमेश वरलियानी ने आईएएनएस से कहा कि राज्य की विभिन्न सहकारिता समितियों से हजारों टन धान केवल 'कागजों पर' खरीदा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने चाहिए।
कांग्रेस की प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिम्हन से मुलाकात कर धान खरीद मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications