स्वाइन फ्लू: डब्ल्यूएचओ ने की 24 देशों में 2,371 मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार रात अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेक्सिको में अब तक 1,112 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां इस बीमारी से 42 मौतें भी हो चुकी हैं।
अमेरिका में 896 और कनाडा में 201 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यूरोपीय देशों स्पेन में 81 और ब्रिटेन में 32 मामलों की पुष्टि हुई है।
इससे पहले संगठन की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया था कि इस बीमारी से 23 देशों में 2099 लोग संक्रमित हैं। इन देशों की सूची में शामिल होने वाला 24 वां देश पोलैंड है, जहां इसका एक मामला सामने आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications