पाक को 40 करोड़ डॉलर की सहायता को हाउस की मंजूरी
वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की एक समिति ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पाकिस्तान को 40 करोड़ डॉलर की सहायता राशि मंजूर की है। इस दौरान हाउस के एक प्रमुख सदस्य ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिकी रणनीति पर सवाल उठाए।
ओबामा प्रशासन ने इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के कोष के लिए पूरक विधेयक, 2009 के हिस्से के रूप में पाकिस्तान की आर्थिक जरूरतों का पूरा करने के लिए 40 करोड़ डॉलर की रकम मांगी थी।
इराक और अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई और पाकिस्तान की जरूरतों के लिए अभी तक 94 अरब डॉलर के खर्च की मंजूरी लिए मिल चुकी है। ओबामा प्रशासन द्वारा आरंभ में मांगी गई राशि से से यह नौ अरब डॉलर अधिक है।
अफगान सुरक्षा बलों की स्थिति सुधारने पर चार अरब डॉलर से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसक साथ ही कृषि,विकास और कानून व्यवस्था ठीक करने पर 1.5 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे।
इस विधेयक में पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दी गई सहायता का अमेरिकी सरकार द्वारा निरीक्षण करने का प्रावधान है।
विधेयक के अनुसार राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट कांग्रेस के सामने रखनी होगी कि मार्च में घोषित रणनीति के अनुरूप पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने अपनी आवश्यक प्रतिबद्धताएं पूरी की हैं या नहीं।
बजट को मंजूरी से पहले समिति के डेमोक्रेट अध्यक्ष डेविड ओबे ने राष्ट्रपति से मतभेद संबधी मीडिया खबरों का खंडन किया लेकिन उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आशा के अनुरूप परिणाम हासिल करने के बारे में उनका संदेह बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शर्त या समय सीमा नही थोपी गई है लेकिन कांग्रेस और प्रशासन द्वारा प्रगति का मूल्यांकन आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications