ओबामा बढ़ाएंगे नासा का बजट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा प्रशासन के आर्थिक प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2009 के नासा के बजट में 90.36 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी करके 18.7 अरब डॉलर किया गया है।
नासा की अंतिम छह शटल उड़ानों के लिए उसे राशि मुहैया कराई जाएगी। पुराने पड़ गए शटल के प्रतिस्थापन के लिए 3.5 अरब डॉलर की राशि दी जाएगी। बजट में वृद्धि के बावजूद ओबामा 2011 से 2013 के दौरान प्रतिस्थापन कार्यक्रम पर पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की तुलना में 3.5 अरब डॉलर कम खर्च करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications