कैलीफोर्निया में आग भड़कने से हजारों का पलायन
लास एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। कैलीफोर्निया के दक्षिणी सांता बारबरा शहर में जंगल की आग के कारण कम से कम 20 मकान जलकर खाक हो जाने और हजारों अन्य को खतरा होने से भयभीत हजारों लोग अपना आवास छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं।
गर्मियां आरंभ होने के महीना भर पहले ही बुधवार को भड़की आग के तेज हवाओं के कारण 526 हेक्टेयर क्षेत्र में फैलने का अंदेशा व्यक्त किया गया है।
करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण प्रशांत तट के पहाड़ों पर धुएं की गहरी चादर फैल गई है और तट के नजदीकी शहर की घनी आबादी को खतरा हो गया है। टेलीविजन दृश्यों में लाखों मकानों को जलता दिखाया गया है। बुधवार को करीब 54,00 मकानों को खाली कराया गया।
कैलीफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा कर राज्य में आपात स्थिति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि करीब 13,575 मकानों को खाली करने के आदेश देने के साथ ही 13,000 अन्य मकानों को भी खाली करने की सलाह दी गई है।
आग बुझाने के प्रयास में 10 अग्निशमन कर्मचारी जलने से घायल भी हुए। करीब 14,00 अग्निशमन कर्मी 12 वायुयानों और हेलीकाप्टरों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी इलाके में करीब छह महीने पहले भी आग फैली थी, जिसमें 200 मकान जल गए थे। पिछले नौ महीनों में इस इलाके में तीसरी बार आग लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications