पाकः मौलाना सूफी का बेटा मारा गया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को 'जियो टीवी' के हवाले से खबर दी कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-नफज-ए-शरीयत-ए-मुहम्मदी (टीएनएसएम) के प्रवक्ता अमीर इज्जत खान ने बताया कि निचले दीर इलाके में मौलाना सूफी का बेटा मौलाना किफायतुल्लाह मारा गया और उसका सहयोगी घायल हो गया।
सूफी मुहम्मद को वर्ष 2001 में गिरफ्तार किया गया था और वह कई साल जेल में रहने के बाद रिहा हुआ था। गत 16 फरवरी को सूफी की मध्यस्थता में तालिबान और सरकार के बीच शांति समझौता हुआ था जिसके तहत सूबे के स्वात और अन्य छह जिलों में शरिया कानून लागू किया जाना था और बदले में तालिबानी आतंकवादियों को हथियार डालने थे।
दीर में सेना ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई 26 अप्रैल को शुरू की और दो दिन बाद ही यह कार्रवाई बुनेर में भी आरंभ कर दी गई। गत रविवार को सूफी मुहम्मद ने मलकंद में इस्लामी अपीली अदालते गठित करने के सरकार के एकपक्षीय फैसले को यह कहकर खारिज कर दिया था कि उनसे राय नहीं ली गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications