लालू और राबड़ी ने किया मतदान

Lalu Rabri
पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में गुरुवार को पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

यादव अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने वेटनरी कॉलेज परिसर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मतदान केन्द्र संख्या 118 पर मतदान किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। पाटलिपुत्र क्षेत्र के जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशी रंजन प्रसाद यादव ने भी पटना के साहित्य सम्मेलन स्थित मतदान केन्द्र में वोट डाला।

लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर प्रसाद यादव ने भी अपने परिवार के साथ वेटनरी कॉलेज परिसर स्थित मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाई से किसी भी तरह के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि लालू पाटलिपुत्र से जरूर विजयी होंगे।

उधर, पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शेखर सुमन अपनी मां को लोहानीपुर स्थित मतदान केन्द्र में मतदान कराने के लिए लाए। उल्लेखनीय है कि शेखर सुमन का नाम पटना के मतदाता सूची में नहीं है। वह मुंबई के मतदाता हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+