लालू ने मीडियाकर्मियों को बाहर किया
पटनाः
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव आजकल मीडिया से काफी नाराज़ हैं और उनका गुस्सा गुरुवार को उस वक्त फूट पड़ा जब पटना साहिब संसदीय सीट के लिए मतदान के दौरान माडिया उनके पीछे लग गया। id="toptextpromo">रेलमंत्री
जब अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पटना वेटनरी कॉलेज मतदान करने पहुंचे तो मीडिया ने उन्हे घेर लिया, इससे लालू आगबबुला हो गए. उन्होंने अपना गुस्सा उन मीडियाकर्मियों पर निकाला जो उनके साथ बूथ तक जा रहे थे। लालू ने उन सबको धक्का देना शुरू कर दिया और बाहर निकल गए। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों को जमकर खरी खोटी भी सुनाई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
कुछ दिनों से लालू मीडिया से नाराज चल रहे हैं। लालू ने कई मौके पर जताया है कि मीडिया उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। बार-बार मीडिया यह बता रहा है कि लालू का अस्तित्व अब बिहार में नहीं बचा है।

Click it and Unblock the Notifications