Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया: बुखारी

Syed Ahmad Bukhari
नई दिल्ली। जामा मस्जिद के मुख्य इमाम सैयद अहमद बुखारी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों को धोखा दिया और पिछले 60 वर्षो से समुदाय को अंधेरे में रखा।

बुखारी ने कहा, "कांग्रेस ने मुझसे वादा किया था कि कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने के बदले बटला हाउस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। परंतु कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई, समुदाय को धोखा दिया गया है। मैंने वोट दिया। कांग्रेस के खिलाफ मैंने एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी को वोट दिया क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दे सकता। कांग्रेस और अन्य दलों ने मुस्लिमों का केवल उपयोग किया है।"

यह पूछे जाने पर कि वह मुसलमानों से किसे वोट देने की अपील करेंगे शाही इमाम ने कहा, "मैंने मुसलमानों से कोई अपील नहीं की कि वे किसे वोट दें। मुसलमानों को खुद चुनाव करना चाहिए कि कौन उनके लिए सबसे बेहतर है। मैं सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे वोट दें क्योंकि लोकतंत्र में संघर्ष का यह सबसे बड़ा हथियार है।"

उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्र्षो से अल्पसंख्यक समुदाय ने अपने को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली कई पार्टियों को वोट दिया। पर इसके बदले में उसे सिर्फ उपेक्षा मिली। अब मुसलमानों को एक राजनीतिक ताकत बनने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+