वोटर लिस्‍ट में नहीं मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त

Naveen Chawla
नई दिल्‍ली। वोट को अपना अधिकार समझने वाले मतदाता को तब सबसे ज्‍यादा निराशा होती है, जब उसका नाम वोटर लिस्‍ट में नहीं होता। हर चुनाव में हजारों लोग इसी कारण वोट नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अगर खुद मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त का नाम ही वोटर लिस्‍ट से गायब हो तो आम जनता क्‍या करे।

आप सोच में जरूर पढ़ गये होंगे। जी हां, यह बात सौ फीसदी सही है। चौथे चरण के मतदान के दिन गुरुवार को चुनाव आयोग के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नवीन चावला जब वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो पाया कि उनका नाम वो‍टर लिस्‍ट से हटा दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

नवीन चावला गुरुवार सुबह वोट डालने के लिए जब नई दिल्‍ली के निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे तो निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनका नाम लिस्‍ट में से हटा दिया गया है। पहले उनका नाम बुथ नंबर 85 की लिस्‍ट में था।

चुनाव अधिकारी के मुताबिक नवीन चावला का नाम लिस्‍ट से इसलिए हटा दिया गया, क्‍योंकि उन्‍होंने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त का पद ग्रहण करने के बाद आवास बदल दिया था। हालांकि करीब एक घंटे बाद नवीन चावला का नाम दोबारा वोटर लिस्‍ट में जोड़ा गया, जिसके बाद वो अपने मत का प्रयोग कर सके। इसके लिए उन्‍हें मतदान केंद्र पर काफी देर इंतजार करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+