Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरा वोट किसी को नहीं : जरनैल सिंह

Jarnail Singh
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की ओर जूता उछालकर सुर्खियों में आए पत्रकार जरनैल सिंह ने गुरुवार को मतदान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टियां संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही हैं और क्षेत्र, धर्म व जाति के नाम पर सत्ता में आना चाहती हैं।

सिंह ने कहा, "मैं किसी को वोट नहीं दे रहा हूं। कोई पार्टी मेरा वोट पाने लायक ही नहीं है। सभी उम्मीदवारों को नकारने का विकल्प भी होना चाहिए।" सन 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट दिए जाने से क्षुब्ध सिंह द्वारा चिदंबरम पर जूता उछाले जाने के बाद कांग्रेस ने सज्जन कुमार और टाइटलर को लोकसभा चुनाव न लड़ाने का फैसला किया था।

सिंह ने कहा, "मेरा मन किसी पार्टी को वोट देने का नहीं है.. पार्टियां धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर वोट मांग रही हैं किसी को संविधान की आत्मा की परवाह नहीं है इसलिए मुझे लगता है कि कोई उम्मीदवार मेरे वोट देने लायक है ही नहीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+