सुरक्षा घेरा तोड़कर सोनिया ने लिया फूलों का गुलदस्ता
दिल्ली स्थित निर्माण भवन में सोनिया गांधी मतदान करने के बाद जब लौट रही थीं तो उन्होंने व्हीलचेयर के पर बैठे एक व्यक्ति से फूलों का गुलदस्ता लिया।
जिस व्यक्ति से सोनिया गांधी ने फूलों का गुलदस्ता लिया वह पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में रहने वाले अशोक नागपाल थे। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि वह हर चुनाव में सोनिया गांधी को गुलदस्ता सौंपने आते हैं।
नागपाल ने कहा, "मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं हूं लेकिन मैं लोगों से कांग्रेस को वोट डालने के लिए कहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications