चुनाव बाद दोबारा शुरू होगी भारत-बांग्लादेश पारगमन वार्ता
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक भारत पूर्वी बांग्लादेश स्थित अखौरा और त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के बीच रेलमार्ग स्थापित करने में विशेष रुचि रखता है।
बुधवार को यहां भारतीय उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती और बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री फारुक खान के बीच इस संबंध में बातचीत हुई। दोनों के बीच विविध द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश पारगमन सुविधा के सुरक्षा पहलुओं को लेकर चिंतित है और वह भारत को यह सुविधा देने के बदले उससे नेपाल और भूटान में प्रवेश के लिए ऐसी ही सुविधा चाहता है।
चक्रवर्ती ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हर कोई जानता है कि आपसी संपर्क जरूरी है। यदि बांग्लादेश अपनी सड़कों और चटगांव बंदरगाह के इस्तेमाल की अनुमति देता है तो आधारभूत संरचना के विकास के लिए धन की समस्या आड़े नहीं आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications