छिटपुट हिंसा के बीच श्रीनगर में तेज हुआ मतदान (लीड-1)
सुबह 10 बजे तक कंगन में 14, चरार-ए- शरीफ में 13.9, गांदेरबल में 12.4, और खानसाहिब में सात प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इस सीट पर नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का मुकाबला पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार मौलवी इफ्तिखार हुसैन से है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कुछ अज्ञात लोगों ने उमर कालोनी मतदान केद्र पर पेट्रोल बम फेंका।" इस वारदात में कोई क्षति नहीं हुई। कुछ मतदान केंद्रों पर पथराव भी हुआ लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाल लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications