समान खतरे से जूझ रहे हैं अमेरिका, पाक और अफगानिस्तान: ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात के बाद ओाबामा ने कहा, "तीनों देशों की सुरक्षा आपस में जुड़ी है।"
उन्होंने कहा, "अमेरिका ने अलकायदा को परास्त करने के लिए स्थाई प्रतिबद्धता जताई है लेकिन वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई संप्रभु सरकार का समर्थन करने के प्रति भी कटिबद्ध है।"
ओबामा ने कहा कि हम जिन खतरों को सामना कर रहे हैं उन्हें जरदारी और करजई ने स्वीकार किया है और उनसे निपटने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications