समर्थन पर फैसला चुनाव बाद: मुलायम

गुरुवार को इटावा जिले में अपने पैतृक गांव सैफई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद मुलायम ने संवाददाताओं से कहा कि संप्रग को समर्थन देने और सरकार में शामिल होने का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा।
सपा की यूपी में सबसे ज्यादा सीटें
यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद सपा मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार करेगी तो मुलायम ने कहा कि सब कुछ 16 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद तय होगा।
उन्होंने कहा कि बीते तीन चरणों में सपा को सबसे ज्यादी सीटें मिल रहीं हैं। बाकी दोनों चरणों में भी सपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि कल्याण सिंह के कारण सपा को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications