सहायक प्राध्यापक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुशील लेवी ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी कि श्रीवास्तव शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को इस शिकायत की जांच करने को कहा जिसमें शिकायत सही साबित हुई।
हबीबगंज थाने के जांच अधिकारी बी़ एल़ वर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर श्रीवास्तव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134-ए के तहत मामला दर्ज किया गया।
इंडो - एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications