आईजी कार्यालय के सामने आत्महत्या की

पीड़िता का आरोप था कि उसकी शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। रोहतक जिले के पुलिस प्रमुख आलोक मित्तल ने कहा है कि पीड़ित युवती अल्का ने रोहतक के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसके पति सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है।
रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वी.कामराज के कार्यालय के सामने दोनों को उल्टी करते हुए अवस्था में पाया गया था। पुलिसकर्मियों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल, आईजीपी से मिलने की कोशिश में विफल होने के बाद दोनों ने यह अंतिम कदम उठाया। अल्का का आरोप था कि पिछले वर्ष करनाल जिले के समलखा कस्बे में पांच व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications