ट्रेन से मतदान करने पहुंचे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने अपने पैतृक निवास बख्तियारपुर में मतदान केन्द्र संख्या-195 में मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, "बिहार के मतदाता शांति और विकास पर सकारात्मक रूख अपनाकर वोट डाल रहे हैं।" उन्होंने सभी मतदाता से घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील भी की।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ पटना साहिब के बाल श्रम आयुक्त कार्यालय भवन स्थित मतदान केन्द्र संख्या 63 पर अपने मत डाला। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे पिछले 25 वर्षो से यहां मतदान करते आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications